बैकुंठपुर में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन नई दिल्ली की घटनाओं के विरोध में एक दिवसीय प्रदर्शन


कोरिया बैकुंठपुर / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर ने जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। राजीव भवन से कुमार चौक तक पैदल मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा धरना देकर विरोध दर्ज कराया।

 छात्रों एवं युवाओं के समर्थन में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव,पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,महामंत्री बृजवासी तिवारी,वरिष्ठ मुख्तार अहमद,सुरेंद्र तिवारी,प्रवीर भट्टाचार्य,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव,बिहारी लाल राजवाड़े,शैलेन्द्र सिंह,अजय सिंह,संगीता राजवाड़े,आशीष डबरे,विकाश श्रीवास्तव,अनिल जयसवाल,दीपक गुप्ता,गणेश राजवाड़े,अनिल सिंह,निर्वाचित जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कोरिया राम सजीला यादव,संजोती मरकाम,ललिता सिंह,मनजिंदर कौर,राम कृष्ण साहू,रामाधार टोप्पो,सौरभ गुप्ता,अंकित गुप्ता,धीरज शिवहरे, संतोष गोयन,अज़ीमुल्ला खान,ईश्वर सिंह,मोनू मांझी,विजय विनोद शर्मा एवं अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ