कोरिया बैकुंठपुर। नीट पेपर लीक, छात्रों एवं युवाओं पर हो रहे अत्याचार तथा छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। जिसके विरोध में
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवपुर-चरचा शहर द्वारा एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य की रक्षा करने के बजाय विरोध की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ने छात्रों के हितों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के सम्मान की मांग करते हुए अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, हेमसागर यादव, अजय सिंह, लालमुनि यादव, आशीष यादव, शैलेन्द्र सिंह, भूपेंद्र यादव, सुरेंद्र तिवारी, दीपक गुप्ता, अर्पित गुप्ता, रामाधार टोप्पो, अनिल सिंह, जाग्रत कर्रे, जानू वसीम, सत्य नारायण मोदी, राजीव गुप्ता, विक्रांत सिंह एवं अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ