कोरिया बैकुंठपुर / नीट पेपर लीक,छात्रों एवं युवाओं पर हो रहे अत्याचार तथा छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर ग्रामीण द्वारा नगर पंचायत पटना में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किए
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य की रक्षा करने के बजाय उनकी आवाज़ उठाने वालों को दबाने का प्रयास कर रही है,जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ने छात्रों के हितों की रक्षा,शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के सम्मान की मांग करते हुए अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व विधायक अम्बिका सिंह देव,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,बृजवासी तिवारी,रामकृष्ण साहू,शैलेंद्र सिंह,अजय सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण बिहारी लाल राजवाड़े,भूपेंद्र यादव,जानू वसीम,प्रदीप राजवाड़े,गणेश राजवाड़े,रवि शंकर राजवाड़े,संगीता राजवाड़े,चांदनी सोनी,रकीबा बेगम,राम साय सोरी,संतोष गोयन,विजय सिंह,परेश सिंह,दीपक खत्री,अमन देवांगन,राम कुमार यादव,वाशिम खान,अमित पाण्डेय,प्रकाश पाण्डेय,रंजीत चाफेकर,सुरेंद्र,सुमन दुबे,युवा कांग्रेस,NSUI,महिला कांग्रेस,जिला कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस,समस्त कांग्रेसी भारी संख्या में उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ