लोकप्रिय विधायक के आगमन मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर शुभकामनाएं


कोरिया बैकुंठपुर।  उत्तरायण के शुभ अवसर पर जब सूर्य भगवान दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर गतिमान होते हैं, तब यह परिवर्तन नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मकता का संदेश लेकर आता है। मकर संक्रान्ति का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व न केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत है, बल्कि परिश्रम, संयम और नवचेतना का उत्सव भी है।

इस पावन अवसर पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भैयालाल राजवाड़े के स्वस्थ होकर वापसी पर कामना की गई।  वही जानकारी के अनुसार गतिमान सूर्य भगवान सभी के स्वप्नों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करें। जीवन में यश, कीर्ति और सफलता की उत्तरोत्तर वृद्धि हो तथा परिवार सहित सभी लोग स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहें। मकर संक्रान्ति का पर्व सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है, जब लोग तिल-गुड़ का सेवन कर मधुर संबंधों का संदेश देते हैं।

देशभर में इस पर्व को विभिन्न रूपों में मनाया जाता है—कहीं गंगा स्नान, कहीं पतंग उत्सव तो कहीं दान-पुण्य के आयोजन होते हैं। तिल, खिचड़ी, गुड़ और दान का विशेष महत्व है, जिसे पुण्य और मंगलकारी माना गया है।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। मकर संक्रान्ति का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई प्रेरणा लेकर आए—इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं। 

इस विशेष अवसर पर कोरिया संदेश परिवार आपके स्वास्थ्य एवं  उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं देता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ