चरचा थाना की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप,..... लगातार कार्रवाई में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार....... अपराधियों पर लगातार कसता जा रहा शिकंजा...



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा  कालरी...... ...... चरचा थाना प्रभारी आनंद सोनी के नेतृत्व में चरचा थाना पुलिस द्वारा अ चरचा  कालरी...... ...... चरचा थाना प्रभारी आनंद सोनी के नेतृत्व में चरचा थाना पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान से क्षेत्र के फरार आरोपियों एवं अपराधियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। थाना प्रभारी आनंद सोनी के पदभार संभालने के बाद से अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। पराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान से क्षेत्र के फरार आरोपियों एवं अपराधियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। थाना प्रभारी आनंद सोनी के पदभार संभालने के बाद से अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।

इसी क्रम में चर्चा थाना पुलिस ने बीते दो दिनों के भीतर चार स्थायी वारंटी एवं फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं, इससे तीन दिन पूर्व भी दो अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। लगातार हो रही इस कार्रवाई से अपराधियों में पुलिस का भय स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

चरचा पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/24 में धारा 458, 380, 332, 186, 353, 120-बी, 395, 397 भारतीय दंड संहिता तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत फरार चल रहे रिजेश बासोर एवं कृपाशंकर राजवाड़े** को गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में राकेश राठौर पिता नर्मदा प्रसाद एवं समीर मलिक पिता दयाराम बासोर को धारा 296, 506, 323 एवं 325 भारतीय दंड संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया।इसके पूर्व अपराध क्रमांक 73/29 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत फरार चल रहे अब्बू तालीफ अंसारी एवं सौरव राजवाड़े उर्फ डगरी को भी चर्चा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया था।

इन सभी कार्रवाइयों में थाना प्रभारी आनंद सोनी के मार्गदर्शन में एएसआई यादव, प्रधान आरक्षक बृजेश, आरक्षक विकास सिंह एवं राजेश सहित थाना स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।थाना प्रभारी आनंद सोनी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों, वारंटियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए चर्चा थाना पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। लगातार हो रही इन प्रभावी कार्रवाइयों से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की व्यापक सराहना हो रही है तथा अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ