कोरिया बैकुंठपुर । जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी, कैरियर मार्गदर्शन तथा व्यक्तित्व विकास के लिए एक नई और सकारात्मक पहल के रूप में संचालित शैक्षणिक संस्थान "दृष्टि – The Guide of Youth" को विद्यार्थियों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। संस्थान के प्रथम बैच की सभी सीटें पूर्ण हो चुकी हैं, जिसके बाद अब द्वितीय बैच के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
संस्थान का उद्देश्य केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना ही नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास को भी बढ़ावा देना है। यहां छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), SSC, रेलवे, बैंकिंग, इंडियन आर्मी, CTET, छत्तीसगढ़ व्यापम, शिक्षक भर्ती परीक्षा सहित अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाएगी।
संस्थान AISECT कॉलेज, तलवापारा, बैकुंठपुर (जिला-कोरिया) में संचालित किया जा रहा है। कक्षाओं का समय प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिससे विद्यार्थी अपनी अन्य पढ़ाई या कार्यों के साथ भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। नए विद्यार्थियों को संस्थान की शिक्षण पद्धति से परिचित कराने के लिए तीन दिनों की डेमो क्लास पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है।
संस्थान से जुड़े शिक्षकों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल पाठ्यक्रम की जानकारी से नहीं, बल्कि सही रणनीति, नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास से भी मिलती है। इसी सोच के साथ विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धति, नियमित टेस्ट, मार्गदर्शन और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
इस पहल के पीछे जिले के युवाओं के प्रेरणास्रोत प्रशांत राजवाड़े का विशेष योगदान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जिले के युवाओं को बड़े शहरों की ओर पलायन किए बिना गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर मिलेगा।
संस्थान प्रबंधन ने इच्छुक विद्यार्थियों से जल्द से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है। प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए 8103002356, 90394 26049 एवं 81209 62569 पर संपर्क किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि यह पहल कोरिया जिले के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

0 टिप्पणियाँ