कोयला मजदूर सभा संघठन (HMS) का बढ़ता कारवां


कोरिया बैकुंठपुर। कोयला मजदूर सभा (HMS) के नाथूलाल पांडेय के कुशल नेतृत्व व कोयला मजदूर सभा (एच.एम.एस) संगठन के विचारों एवं नीतियों से प्रभावित होकर BKKMS (BMS)संघठन चरचा ईस्ट ब्लॉक के जेसीसी एवं सचिव सुशील शर्मा कोयला मजदूर सभा (HMS)संघठन में प्रवेश कर सदस्यता ग्रहण की । इस दौरान कोयला मजदूर सभा बैकुंठपुर क्षेत्र के अध्यक्ष हरी यादव एवं महामंत्री  योगेंद्र मिश्रा ने संघठन में शामिल हुए सभी साथियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किए।

प्रवेश कार्यक्रम में  नाथूलाल पांडेय एवं  हरी यादव के कामगार हितैषी सोच, संघठन की रीति-नीति, सिद्धांतों के मुद्दों पर सभी ने विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं एच.एम.एस संगठन की नीतियों को कामगारों तक पहुंचाने का संकल्प लिए ।इस अवसर पर  योगेंद्र मिश्रा ने संघठन में शामिल हुए सभी नए साथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत कर बधाई दी।

 यशपाल सिंह ,  अशोक निर्मलकर , महेश यादव, ज्ञानेंद्र पांडेय, अरविंद मिश्रा, आदित्य प्रताप सिंह, दशरथ मिश्रा, विनोद कुमार शुक्ल एवं अन्य HMS के साथियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सम्मान, संघठन, कामगार हित यही विश्वास हम सभी को एकजुट रहने का प्रेरणा देता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ