कोरिया बैकुंठपुर। सर्व रविदास समाज छ.ग. के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक लाल कुर्रे ने बताया
की 4 अगस्त 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर छ.ग. के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा ऐतिहासिक घोषणाओं से संपूर्ण सर्व रविदास समाज गौरवान्वित है!
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं—
* माघ पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
• गुरु रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू किया जाएगा।
• राज्य स्थापना दिवस (नवंबर) के अवसर पर यह राज्य अलंकरण प्रदान किया जाएगा।
• छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में संत रविदास का संदेश अंकित किया जाएगा।
• नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम संत गुरु रविदास के नाम पर रखा जाएगा।
• इस अवसर पर मांस और मदिरा की दुकानें भी बंद रखने की घोषणा की
माननीय मुख्यमंत्री जी, आपके इन निर्णयों से गुरु रविदास महाराज के "मन चंगा तो कठौती में गंगा" के संदेश को बल मिलेगा और समाज में समरसता, शिक्षा व समानता की भावना बढ़ेगी।
महत्वपूर्ण घोषणाओ से राज्य के सामाजिक एवं सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। इन निर्णयों का सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ ने स्वागत करते हुए इसे समाज के सम्मान, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।
यह निर्णय समाज के सम्मान, एकता और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान प्रदान करेगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
सर्व रविदास समाज की ओर से हम आपके इस दूरदर्शी और समाजहितैषी निर्णय के लिए हृदय से सादर धन्यवाद/आभार व्यक्त करते हैं।

0 टिप्पणियाँ