कोरिया बैकुंठपुर। जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती के जन्मदिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा, आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों तथा नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
जन्मदिवस के अवसर पर जारी शुभकामना संदेश में श्रीमती सौभाग्यवती को आदिवासी समाज की एक समर्पित, संघर्षशील, प्रखर वक्ता एवं कुशल नेतृत्वकर्ता बताया गया है। संदेश में उल्लेख किया गया है कि उन्होंने सदैव समाज के अधिकारों, विकास एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। उनके सेवा भाव, समर्पण एवं संघर्ष से समाज के अनेक लोगों को प्रेरणा मिली है।
श्रीमती सौभाग्यवती का नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार, महिलाओं के सम्मान तथा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। समाज के लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन समाज को नई दिशा देता रहेगा।
इस अवसर पर आदिवासी समाज में संस्कृति, रीति-रिवाज एवं परंपराओं के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। समाज के लोगों से शिक्षा को अपनाने, नशामुक्ति एवं कुरीतियों से दूर रहने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। साथ ही महिलाओं का सम्मान करने और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने का भी संदेश दिया गया।
जन्मदिवस के अवसर पर समर्थकों ने कहा कि समाज की पहचान उसकी संस्कृति और एकता में निहित है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपनी परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों को संजोकर रखे। उन्होंने श्रीमती सौभाग्यवती जी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के संकल्पों की सफलता के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
समाज के अनेक लोगों ने इस अवसर पर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी जनसेवा, सामाजिक विकास और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए इसी समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी।

0 टिप्पणियाँ