नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कालरी....... एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत चरचा आर ओ की श्रमिक राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत बीकेकेएमएस (बीएमएस) चरचा ईस्ट ब्लॉक के जेसीसी सदस्य एवं सचिव सुशील शर्मा ने कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने एचएमएस के सम्माननीय नेता नाथूलाल पांडेय के कुशल नेतृत्व, कामगार हितैषी सोच तथा संगठन की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर संगठन में प्रवेश किया।
प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) बैकुंठपुर क्षेत्र के महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने संगठन में शामिल हुए सुशील शर्मा एवं अन्य साथियों का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी सदस्यों ने एचएमएस की रीति-नीति, सिद्धांतों एवं श्रमिक हितों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा उसकी नीतियों को प्रत्येक कामगार तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि एचएमएस हमेशा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने संगठन में शामिल हुए सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया
इस अवसर पर यशपाल सिंह, अशोक निर्मलकर, महेश यादव, ज्ञानेंद्र पांडेय, अरविंद मिश्रा, आदित्य प्रताप सिंह, दशरथ मिश्रा, विनोद कुमार शुक्ल सहित एचएमएस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की एकजुटता और श्रमिक हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैकुंठपुर क्षेत्र में एचएमएस लगातार हो रही मजबूत......कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) बैकुंठपुर क्षेत्र की सबसे सक्रिय एवं श्रमिकों के बीच व्यापक जनाधार रखने वाली श्रमिक संगठनों में से एक मानी जाती है। संगठन की कामगार हितैषी नीतियों के कारण प्रतिवर्ष इसकी सदस्य संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में चरचा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं प्रभावशाली श्रमिक नेता सुशील शर्मा के एचएमएस में शामिल होने को संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। श्रमिकों के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि उनके आगमन से एचएमएस को बैकुंठपुर क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन का जनाधार और विस्तृत होगा सम्मान, संगठन और कामगार हित ही वह विश्वास है, जो एकजुट रहकर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

0 टिप्पणियाँ