नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कालरी ......नगर पालिका शिवपुर-चरचा के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देने के क्रम में स्थानीय दैनिक सब्जी बाजार में 27 लाख 50 हजार रुपये की लागत से तीन नए शेड हाट बाजार निर्माण कार्य का भूमिपूजन गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ।भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोटकिमा यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष कोरिया देवेंद्र तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुर-चरचा अरुण जायसवाल* जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह , श्रीमती रामकली पाल वरिष्ठ पार्षद सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
52 लाख के हाट बाजार के बाद अब 27.50 लाख से तीन नए शेड.....
गौरतलब है कि नगर पालिका शिवपुर-चरचा द्वारा पूर्व में लगभग 64 लाख रुपये की लागत से हाट बाजार शेड का निर्माण कराया गया था। इसके पश्चात अब 27 लाख 50 हजार रुपये की लागत से तीन नए शेड बाजारों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे दैनिक सब्जी बाजार में व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं के साथ-साथ यहां खरीदारी के लिए आने वाले स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।नए शेड के निर्माण से सब्जी विक्रेताओं को धूप और बारिश से राहत मिलेगी तथा बाजार को अधिक व्यवस्थित स्वरूप प्राप्त होगा। वहीं आम नागरिकों को भी खरीदारी के दौरान बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
करोड़ों के विकास कार्यों से बदलेगी नगर की तस्वीर........नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल के नेतृत्व में शिवपुर-चरचा नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों की निविदाएं भी निकाली जा चुकी हैं, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को और गति मिलने की उम्मीद है।नगर पालिका द्वारा नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए बाजार, सड़क, नाली एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। दैनिक सब्जी बाजार में नए शेड का निर्माण भी इसी विकास श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
तीन नए शेड बाजारों का निर्माण पूर्ण होने के बाद दैनिक सब्जी बाजार को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्वरूप मिलने के साथ ही सब्जी विक्रेताओं और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।




0 टिप्पणियाँ