JBCCI-12 के गठन में विलंब के विरोध में चार श्रम संघों का धरना-प्रदर्शन बैकुंठपुर क्षेत्र में HMS, AITUC, INTUC और CITU ने कोयला मंत्री के नाम महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन


कोरिया बैकुंठपुर। कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण JBCCI-12 के गठन में हो रहे विलंब के विरोध में सोमवार को बैकुंठपुर क्षेत्र में चार प्रमुख श्रम संघों HMS, AITUC, INTUC एवं CITU के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया गया।

श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन के माध्यम से JBCCI-12 के गठन में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि JBCCI वेतन समझौते के माध्यम से कोयला उद्योग के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के वेतन, भत्तों एवं अन्य सेवा संबंधी मुद्दों का समाधान होता है, इसलिए इसके गठन में अनावश्यक विलंब से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत श्रम संघों के प्रतिनिधिमंडल ने कोयला मंत्री के नाम महाप्रबंधक, बैकुंठपुर क्षेत्र के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से JBCCI-12 का गठन शीघ्र किए जाने तथा कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों पर जल्द वार्ता शुरू करने की मांग की गई।

श्रमिक नेताओं ने कहा कि कोयला उद्योग के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए JBCCI-12 का गठन बिना किसी और विलंब के किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो श्रमिक संगठन आगे भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने के लिए बाध्य होंगे।इस दौरान HMS, AITUC, INTUC एवं CITU से जुड़े पदाधिकारी, श्रमिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।  धरना प्रदर्शन में एचएमएस से अध्यक्ष  हरि यादव महामंत्री योगेंद्र कुमार मिश्रा,दिनेश शर्मा,अजय सिंह,ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, महेश कुमार, बंश गोपाल सिंह,ज्ञानेंद्र पाण्डेय,संतोष कुमार, राजेश अग्निहोत्री, कुशल सिंह एटक से अध्यक्ष महेश यादव महामंत्री अतुल गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, राजेश शर्मा,इंटक से महामंत्री सत्येंद्र पाल सिंह, रमेश कुमार,रवि मारिक,सीटू से बलजिंदर सिंह,राजाराम जाता, दिलीप पासवान तथा बैकुंठपुर क्षेत्र के सभी श्रम संघो के क्षेत्रीय एवं उपक्षेत्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ