ग्रामीण क्षेत्रों में बर्जर कंपनी का प्रचार अभियान तेज, मिस्त्रियों को दी जा रही आधुनिक पेंटिंग तकनीकों की जानकारी


कोरिया बैकुंठपुर । देश की अग्रणी पेंट निर्माता कंपनी बर्जर पेंट्स अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पेंट एवं पुट्टी का कार्य करने वाले मिस्त्रियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चला रही है। कंपनी की "आई ट्रेन ऑन व्हील्स" (iTrain on Wheels) पहल के तहत एक विशेष प्रशिक्षण वाहन गांव-गांव पहुंचकर मिस्त्रियों को पेंटिंग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, उत्पादों की गुणवत्ता तथा उनके सही उपयोग की जानकारी दे रहा है।

इस अभियान के दौरान कंपनी के विशेषज्ञ कोरिया जिले के में रोड सलका में कृष्णा ट्रेडर्स में मिस्त्रियों को विभिन्न प्रकार के प्राइमर, पुट्टी, इमल्शन, एक्सटीरियर एवं इंटीरियर पेंट, वॉटरप्रूफिंग उत्पादों तथा नई तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। साथ ही उन्हें यह भी बताया जाता है कि किस प्रकार सही उत्पाद और सही प्रक्रिया अपनाकर किसी भी भवन को अधिक आकर्षक, टिकाऊ और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय पेंट मिस्त्री भाग ले रहे हैं। विशेषज्ञों द्वारा उत्पादों के उपयोग का लाइव प्रदर्शन भी किया जाता है, जिससे मिस्त्रियों को व्यवहारिक जानकारी प्राप्त होती है। प्रशिक्षण के दौरान उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाता है तथा कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाती है।

कंपनी का मानना है कि यदि पेंट एवं पुट्टी का कार्य करने वाले मिस्त्रियों को उत्पादों की सही जानकारी और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा, तो वे ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता की सेवा दे सकेंगे। इससे उनके कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा, ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा और उन्हें अधिक रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार का प्रशिक्षण अभियान मिस्त्रियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है। उन्हें नई तकनीकों की जानकारी मिलने के साथ-साथ बाजार में उपलब्ध नवीन उत्पादों की विशेषताओं से भी परिचित कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कंपनी को भी अपने उत्पादों को सीधे उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने और उनकी विश्वसनीयता बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में कम ही देखने को मिलते हैं। ऐसे प्रयासों से न केवल मिस्त्रियों का कौशल विकसित होगा, बल्कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। कुल मिलाकर बर्जर कंपनी की यह पहल व्यवसायिक दृष्टि से लाभदायक होने के साथ-साथ कौशल विकास की दिशा में भी एक सार्थक और प्रभावी प्रयास साबित होती नजर आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ