स्वामी आत्मानंद स्कूल चरचा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, ........मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान......



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

 कोरिया चरचा कालरी  ....नगर पालिका शिवपुर चरचा के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय में 30 अप्रैल को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालय का प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट रहा। बोर्ड परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि नीरज गुप्ता, विशिष्ट अतिथि प्रकाश शर्मा एवं विद्यालय के प्राचार्य विजेंद्र मानिकपुरी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना श्रीवास्तव,हीरामणि लकड़ा,सुशील कुमार , शिप्रा ओमेगा मिंज, असरीता केरकेट्टा,शिप्राओमेगा मिंज, मंगल सिंह, प्रिया गुप्ता ,प्रीति साहू अंजू सिंह, रिचा पोर्टे,ऋषभ शुक्ला ,विवेक साहू, संपा चटर्जी ,शिल्पी सौरभ शाहा  आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कमल डड़सेना ने किया,

बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट प्रदर्शन......... कक्षा 10वीं में प्रदीप नाहक ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तसनीम फातिमा 92.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा प्रियांशी राजवाड़े 91 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।कक्षा 12वीं में करीना मोदी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जिले की मेरिट सूची में भी अपना स्थान बनाया। मिस्टी टोप्पो 89.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं परिणीता 89.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों ने भी लहराया परचम.....कक्षा 10वीं हिंदी माध्यम में कु. लतिका ने 92.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कु. सिद्धि 90 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा कु. वर्षा 87.83 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 12वीं में कु. साक्षी ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. आरती चक्रधारी 87 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं आरती सिंह 85.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।विद्यालय के स्थानीय परीक्षा में नन्हें विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा

स्थानीय परीक्षा अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 1 में शिफा खातून ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा गौरव ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।कक्षा 2 में दिव्यान सिंह 94.3 प्रतिशत के साथ प्रथम एवं यीसका केरकेट्टा 94 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।कक्षा 3 में अंकित ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा जैनब ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि नीरज गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का सबसे मजबूत आधार है।विद्यालय के प्राचार्य विजेंद्र मानिकपुरी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतिफल है तथा आने वाले समय में विद्यालय और भी बेहतर उपलब्धियां हासिल करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ