कोरिया बैकुंठपुर। जिला पंचायत कोरिया के उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर क्षेत्र भर में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने पंचायती राज व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि पंचायतें ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जो शासन की योजनाओं को सीधे ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि पंचायती राज व्यवस्था ने गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ग्रामीण विकास, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से व्यापक परिवर्तन संभव हुआ है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जब पंचायतें सशक्त होती हैं, तभी देश का समग्र विकास सुनिश्चित होता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मिलकर स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर और समृद्ध पंचायतों के निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने गांवों में स्वच्छता अभियान को गति देने, शिक्षा के स्तर को सुधारने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में यह भी आह्वान किया गया कि सभी ग्रामीणजन पंचायत के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और विकास कार्यों में सहयोग करें। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आदर्श ग्राम का निर्माण संभव है।
अंत में सभी ने एकजुट होकर अपने-अपने गांवों को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया और पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ