नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कालरी......... देश के प्रमुख औद्योगिक संस्थान यू. पी. एल समूह की प्रतिष्ठित खाद्यान्न बीज निर्माता कंपनी एडवांटा इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शासकीय स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय खरवत में आर.ओ. वाटर प्लांट स्थापित कराया गया। एडवांटा इंटरप्राइजेज देश की अग्रणी बीज निर्माण कंपनियों में से एक है, जिसके द्वारा विकसित उन्नत बीजों से देश में खाद्यान्न उत्पादन में निरंतर वृद्धि हुई है तथा किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त हो रहा है।30 अप्रैल को विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इसी अवसर पर विद्यार्थियों को आर.ओ. वाटर प्लांट की सौगात मिलने से उनकी खुशियां और भी बढ़ गईं। शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा मिलने से यह दिन विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय और यादगार बन गया।
एडवांटा इंटरप्राइजेज लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए इस आर.ओ. वाटर प्लांट से विद्यालय के लगभग 700 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। भीषण गर्मी के दौरान यह सुविधा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नमिता शिवहरे, नगर पालिका शिवपुर चर्चा उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सभापति गणेश राजवाड़े, अशोक शर्मा जोनल मैनेजर एडवांटा एंटरप्राइजेज, मनीष राज रिजिनल मैनेजर एडवांटा सीड्स, देव सुधाकर पांडे टीडी मैनेजर स्थानीय वितरक रमेश कुमार,कमलेश कुमार मोहम्मद सलीम*, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एडवांटा इंटरप्राइजेज की ओर से कंपनी के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई तथा विद्यालय परिवार को इस जनहितकारी पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित जनों ने कंपनी द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों ने एडवांटा इंटरप्राइजेज का आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा जताई कि भविष्य में भी कंपनी द्वारा इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।



0 टिप्पणियाँ