गैंगस्टर स्टाइल चाकूबाजी के प्रकरण में 6 आरोपी गिरफ्तार........ चरचा पुलिस की बड़ी कार्यवाही..... एक दिन में सर्वाधिक 6 लोगों को जेल भेजा गया......



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा कॉलरी......चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरचा कालरी के वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 के समीप स्थित मस्जिद के पास कुछ दिन पूर्व दो गुटों के बीच हुई खूनी चाकूबाजी की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था, घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उसने लोगों को फिल्मी गैंगस्टर स्टाइल की याद दिला दी। खुलेआम हुई चाकूबाजी से क्षेत्रवासी भयभीत हो गए  थे  कई दिनों तक  तनाव की स्थिति बनी रही। इस चाकू बाजी में कई लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज हेतु चिकित्सालय में इलाज हेतु  भर्ती करना पड़ा इस प्रकरण में दोनों पक्षों के द्वारा  चर्चा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए चर्चा थाना प्रभारी आनंद सोनी व पुलिस स्टाफ के द्वारा दोनों ही पक्ष के 6 लोगों को गिरफ्तार कार्यवाही की गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना से संबंधित एक पक्ष के द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर थाना चरचा के अपराध क्रमांक 72/26 में धारा 296, 315(3), 115(2), 119(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी राज सारथी, शिवानी सारथी तथा दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त कर लिया है।वहीं दूसरे पक्ष के द्वारा की गई शिकायत के तहत अपराध क्रमांक 73/26 में धारा 296, 351(3), 115(2), 191, 118(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी योगेश उर्फ अन्ना एवं रिंकू उर्फ हसनैन अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से भी घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।थाना प्रभारी आनंद सोनी की तत्परता एवं सक्रियता से पुलिस ने बड़ी वारदात को लेकर क्षेत्र में फैल रहे भय के माहौल को नियंत्रित किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ