नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कॉलरी......महाजन स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय सेशन स्मृति स्वर्णकार गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत चल रही रोमांचक प्रतियोगिता के दौरान खेल के साथ-साथ सड़क सुरक्षा का अनूठा संदेश भी देखने को मिला।
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुर्रे की नजर दर्शक दीर्घा में मौजूद उन खेल प्रेमियों पर पड़ी, जोअपने साथ हेलमेट रखे हुए थे और मैच का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान उनकी दृष्टि एक लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग दर्शक पर पड़ी, जो लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम बरबसपुर से चर्चा कालरी में फुटबॉल मैच देखने पहुंचे थे।एस पी श्री कुर्रे ने उक्त बुजुर्ग को मंच पर आमंत्रित कर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया, जिससे पूरे स्टेडियम में तालियों की गूंज सुनाई दी। सम्मान पाकर बुजुर्ग दर्शक ने भावुक होते हुए कहा कि मैं हमेशा वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करता हूं।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे ने स्टेडियम में उपस्थित हजारों दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि दूर-दराज़ से खेल देखने आए खेल प्रेमियों की उपस्थिति अत्यंत प्रशंसनीय है और इसके लिए उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी।उन्होंने कहा कि हेलमेट शब्द अपने-आप में संपूर्ण सुरक्षा का प्रतीक है हेलमेट शब्द का पहला अक्षर H (Head) सिर की सुरक्षा, E (Eyes) आंखों की सुरक्षा,
L (Lips) होंठों की सुरक्षा, M (Mouth)मुंह की सुरक्षा E (Ears)– कानों की सुरक्षाT (Teeth)** – दांतों की सुरक्षा करता है अतःहेलमेट का उपयोग अवश्य करें वर्तमान समय में राजमार्ग मृत्यु मार्ग बनते जा रहे हैं कब और कहां दुर्घटना हो जाए, कहा नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि थानों में आने वाली दुर्घटना रिपोर्ट्स में 18 वर्ष से कम आयु के वाहन चालकों की संख्या चिंताजनक है छत्तीसगढ़ में प्रतिवर्ष लगभग 1.5 से 2 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की असमय मृत्यु हो जाती है। ज्यादातर दुर्घटनाएं नशे व तेज रफ्तार की वजह से होती हैं इसलिए नशे और तेज रफ्तार से बचें, यातायात नियमों का पालन करें आपका परिवार घर पर आपका इंतजार कर रहा होता है,उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उत्साह खेल मैदान में दिखाएं, अच्छे कार्यों में लगाएं, न कि खतरनाक ड्राइविंग में। छोटी-सी सावधानी अपनाकर अनेक अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है
सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।
हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं भी सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।


0 टिप्पणियाँ