नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कॉलरी......महाजन स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष में यह ऐतिहासिक आयोजन प्रतिदिन नए शिखर को छू रहा है। जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे खेल प्रेमी दर्शकों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में महिला-पुरुष दर्शक फुटबॉल के इस महाकुंभ के साक्षी बनने स्टेडियम पहुंच रहे हैं और फुटबॉल के खेल की नई नई तकनीक को देखकर आनंद ले रहे हैं प्रतियोगिता के छठवें दिन केरल पुलिस व मणिपुर इंफाल की टीम के बीच जबरदस्त रोमांचक मैच खेला गया।
मैच प्रारंभ होने के पूर्व मुख्य अतिथि रवि कुर्रे पुलिस अधीक्षक कोरिया का स्वागत पुष्प गुच्छ सेआयोजन समिति के द्वारा किया गया इसके पश्चात ढोल नगाड़े की धुन के साथ ससम्मान पुलिस अधीक्षक मैदान में पहुंचे व सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामना दी तत्पश्चात स्टेडियम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों व खेल प्रेमी दर्शकों के द्वारा खड़े होकर राष्ट्रगान गया गया इस दौरान वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से आए हुए चर्चा क्षेत्र के पूर्व लोकप्रिय खान अधीक्षक विशिष्ट अतिथि वी .श्रीनिवास ,छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष व चिरमिरी क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार विराजी , कोरिया जिला चिकित्सालय के डॉक्टर बनसरिया श्रमिक नेता हरि यादव, धर्मेंद्र सिंह ,क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक गौरव दुबे, धर्मवीर सिंह सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक स्टेडियम में उपस्थित रहे ,यह मैच बेहद शानदार रहा दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया किंतु निर्धारित पहले हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं कर सके ,हाफ टाइम के पश्चात लगभग 20 वे मिनट में केरल पुलिस की टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 15 जेफ ने शानदार गोल कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी और यह बढ़त खेल समाप्ति तक बनी रही जिससे केरल की टीम एक गोल से विजई हुई।
इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए केरल की टीम के खिलाड़ी जेफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि रवि कुर्रे पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिया गया इसके अतिरिक्त केरल पुलिस के गोलकीपर को उत्कृष्ट खेल हेतु सह क्षेत्र प्रबंधक वी निवास के द्वारा ₹1000 का नगद पुरस्कार दिया गया।
हजारों दर्शकों की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक का सम्मान......... विदित हो कि कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे जी को उनके 27 वर्षों के सेवाकाल में सराहनीय कार्य हेतु राष्ट्रपति महोदया द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है उनकी यह उपलब्धि निश्चित ही कोरिया जिले वासियों के लिए गर्व की बात है महाजन स्टेडियम में उपस्थित हजारों दर्शकों की उपस्थिति में आयोजन समिति के द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरिया को सम्मानित किया गया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।उपाध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव मोहम्मद रियाज, सह-सचिव तपेश्वर प्रसाद, प्रवीण डेहरिया, कोषाध्यक्ष महेश कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी प्रदीप डे, मोहम्मद ताहिर, मुनाफ अली, अब्दुल्ला, रोशन सहित सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
सोमवार के दिन दिल्ली पुलिस व दुर्गापुर वेस्ट बंगाल की टीम के बीच दोपहर 3 बजे से मैच प्रारंभ होगा




0 टिप्पणियाँ