कोयला चोरों पर चरचा पुलिस का शिकंजा, नौ आरोपी गिरफ्तार ......– सभी न्यायिक हिरासत में.......


नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कॉलरी......कोरिया पुलिस अधीक्षक  रवि कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री सुरेशा चौबे एवं उप पुलिस अधीक्षक  राजेश साहू के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अवैध कारोबार, जुआ-सट्टा, मादक पदार्थ, शराब एवं कोयला चोरी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चरचा क्षेत्र में कोयला चोरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की है।थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा विशेष अभियान चलाकर शिवपुर-चरचा क्षेत्र से कोयला चोरी में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश सिंह (तलवापारा जूनापारा),

राजेश कुमार (बनखेतापारा बिशुनपुर),

उमेन्द्र सिंह (जूनापारा),संतलाल राजवाड़े (तलवापारा जूनापारा),

संजय राजवाड़े (जूनापारा),शंकर सिंह (बनखेतापारा),हेमंत (भट्ठीपारा बिशुनपुर),शिवलाल (तलवापारा) तथा

शिवराम सूर्यवंशी (शिवपुर चरचा) शामिल हैं।न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में पुलिसकर्मी आर. सागर लाल, प्रदीप श्याम, राजेन्द्र सिंह, विवेक तिवारी, जयसिंह, साकेश प्रकाश एवं सैनिक रविदास का विशेष योगदान रहा। 

       विदित हो कि थाना चरचा क्षेत्र अंतर्गत चरचा कालरी की बेल्ट लाइन से लगातार कोयला चोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं। पूर्व में भी चर्चा थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के द्वारा अवैध कोयला ले जा रहे ट्रैक्टर, पिकअप एवं कार को जब्त कर कार्रवाई की जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार शिवपुर, फूलपुर एवं टीना दफाई क्षेत्र में कोयला चोरी से जुड़े गिरोह सक्रिय हैं, नगर पालिका शिवपुर चर्चा के टीना दफाई क्षेत्र में काफी संख्या में महिलाएं भी कोयले के सब काले धंधे में शामिल है यह महिलाएं चर्चा वेस्ट कॉलरी व बेल्ट लाइन के बैंकर से प्रतिदिन कोयला लाती है चोरी का ये कोयला रात के अंधेरे में पिकअप वाहनों से बाहर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।स्थानीय स्तर पर सक्रिय कोयला माफिया एवं उनके संरक्षणकर्ताओं जो छोटे भैया नेता है उन  पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध कोयला कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखते हुए आगे भी कठोर कदम उठाए जाए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ