हिंद विद्यालय चरचा में स्काई वॉचिंग कार्यक्रम, ........ छात्रों ने टेलीस्कोप से देखा सूर्य, चंद्रमा और ग्रह........ ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया की पहल ......... बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और खगोल विज्ञान के प्रति जगी रुचि.......



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

चरचा कॉलरी.......छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, तार्किक सोच को प्रोत्साहित करने तथा खगोल विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया द्वारा हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल चरचा में एक विशेष स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका शिवपुर चरचा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी  नीरज गुप्ता तथा पत्रकार  पवन अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने टेलीस्कोप के माध्यम से सूर्य पर मौजूद काले धब्बों (सन स्पॉट) का सुरक्षित रूप से अवलोकन किया। सूर्यास्त के पश्चात विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने चंद्रमा, बृहस्पति और शनि ग्रह को भी प्रत्यक्ष रूप से देखा, जिससे बच्चों में गहरा उत्साह देखने को मिला।ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी रायपुर से आए टेलीस्कोप विशेषज्ञ  नीरज कुमार लहरें ने बच्चों की ग्रह-नक्षत्रों से जुड़ी जिज्ञासाओं का सरल और वैज्ञानिक ढंग से समाधान किया। इस दौरान बच्चों ने ब्रह्मांड को लेकर कई रोचक प्रश्न पूछे, जैसे पृथ्वी पर पानी कहाँ से आया?,धरती का निर्माण कब और कैसे हुआ,पृथ्वी पर मिट्टी कैसे बनी,

इन सभी प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर दिए गए।

ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया के जिला संयोजक एवं व्याख्याता कमल डडसेना ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ-साथ ब्रह्मांड और सौरमंडल की गहरी समझ पैदा करती हैं। इससे समाज में व्याप्त पुरानी भ्रांतियाँ भी दूर होती हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चों में वैज्ञानिक चेतना को व्यापक रूप से बढ़ाया जा सके।कार्यक्रम के अंत में बच्चों को £वैज्ञानिक कैलेंडर एवं विज्ञान आधारित मैगजीन** वितरित की गई। आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य शशि भूषण राय,श्रीमती निशा राय, मिंटू सर सहित, समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया से ललित, नवीन एवं संध्या सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ