गोल्ड मेडल से सम्मानित हुई चरचा की बेटी जानवी सिंह .......... विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान........ बिना कोचिंग के गोल्ड मेडल का सफर...., आत्म-अध्ययन से टॉप कर बढ़ाया क्षेत्र का मान......... ....



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

चरचा कालरी....... रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में 30 जनवरी 2026 को आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह में चरचा कालरी क्षेत्र की मेधावी छात्रा कुमारी जानवी सिंह ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। बीए अंग्रेज़ी विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान,प्राप्त करने पर उन्हें स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री रामविचार नेताम सहित राज्य शासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में जानवी सिंह को मंच पर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल बन गया।उल्लेखनीय है कि कुमारी जानवी सिंह प्रारंभ से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं उन्होंने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, चरचा से पढ़ाई करते हुए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल से कक्षा 12वीं की परीक्षा में भी उन्होंने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।

खास बात यह है कि जानवी सिंह ने अपनी पूरी शैक्षणिक यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं ली**। उन्होंने केवल आत्म-अध्ययन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में उनका लक्ष्य UPSC की तैयारी कर देश की सेवा करना है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, शिक्षक-गुरुजन, चरचा बचाव मंच के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव विनोद सिंह प्रकाश शर्मा, मोहम्मद आरिफ, राजेश्वर चंद्रा, हिंद विद्यालय के प्राचार्य शशि भूषण राय, व्याख्याता कमल डडसेना सहित क्षेत्रवासियों ने जानवी सिंह को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जानवी सिंह की यह सफलता न केवल चर्चा कालरी बल्कि पूरे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि मेहनत, आत्मविश्वास और सच्ची लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ