कोरिया बैकुंठपुर। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के विरोध में आज जिला कोरिया के ग्राम छिंदडांड में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आमसभा आयोजित की गई। आमसभा के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं श्रमिकोंजन हजारों की संख्या में सैलाब इस मनरेगा बचाओ संग्राम के आंदोलन में एकजुट होकर जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मनरेगा के मूल अधिकार आधारित स्वरूप को समाप्त करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। मनरेगा, जो ग्रामीण गरीबों के लिए काम की संवैधानिक गारंटी देता था, उसे अब एक सीमित प्रशासनिक योजना में बदला जा रहा है। इससे ग्रामीण मजदूरों का काम का अधिकार छीना जा रहा है और बेरोजगारी व पलायन बढ़ रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही मजदूरी की गारंटी है। मजदूरी भुगतान में देरी आम बात हो गई है और महंगाई के अनुपात में मजदूरी दर बेहद कम है। कांग्रेस ने मनरेगा श्रमिकों के लिए न्यूनतम ₹400 प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की।
इसके साथ ही पंचायतों और ग्राम सभाओं के अधिकारों में की जा रही कटौती को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया गया। ठेकेदारी व्यवस्था को बढ़ावा देकर स्थानीय श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है और राज्यों पर आर्थिक बोझ डालकर रोजगार सृजन को सीमित किया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष भाजपा की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है और जब तक मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, मनरेगा बचाओ संग्राम कोरिया के प्रभारी पूर्व विधायक गुलाब कमरों, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, वरिष्ठ यवत सिंह, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, जिला प्रभारी अनुपम फिलिप, बंस गोपाल, मुख्तार अहमद, हेमसागर यादव, कृष्ण कुमार राजवाड़े, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी राजवाड़े, आशीष यादव, सुरेश सिंह, अजीत लकड़ा, संजोती मरकाम, चांदनी सोनी, संगीता राजवाड़े शैलेन्द्र सिंह, एवं अनेकों कांग्रेस हजारों की संख्या में ग्रामीणजन का जनसैलाब दूर दराज से आए लोग इस मनरेगा बचाओ संग्राम में भाग लिए।



0 टिप्पणियाँ