सराहनीय सेवा के लिए कोरिया के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे को महामहिम ने दिया राष्ट्रीय भारतीय पुलिस पदक........... सत्ताईस वर्षों की निष्ठावान सेवा...... गणतंत्र दिवस पर मिला राष्ट्रीय सम्मान .......



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

चरचा कॉलरी........गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे को उनकी सराहनीय एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय सम्मान भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।यह पदक भारत के महामहिम राष्ट्रपति की स्वीकृति से प्रदान किया गया, जिसे समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका ने प्रदान किया। जिला मुख्यालय पहुंचने पर कृष्ण विभूति तिवारी संभागीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ,नीरज गुप्ता संरक्षक जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया,, प्रियंका सिंह मंडल महामंत्री शिवपुर चरचा ,धर्मेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार के द्वारा समान स्वरुप शॉल व बुके भेंटकर बधाई दी गई। 

27 वर्षों की निष्ठावान पुलिस सेवा......

विदित हो कि पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे ने अभी भाजी मध्य प्रदेश के दौर से वर्ष 1998 में पुलिस विभाग में अपनी सेवाएँ प्रारंभ की थीं। अपने 27 वर्षों के दीर्घ सेवाकाल में उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में रहकर कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

-एस  डी ओ से लेकर पुलिस अधीक्षक तक विभिन्न जिलों में प्रभावी भूमिका......अपने सेवाकाल के दौरान श्री कुर्रे ने SDOP के पद पर रहते हुए** क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात उन्होंने

जिला कोटा, खैरागढ़, जगदलपुर, गरियाबंद,तथा पुलिस प्रशिक्षण संस्थान मैनपाट सहित अन्य स्थानों पर भी अपनी सेवाएँ दीं। लगभग 17 वर्षों तक उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों प्रभावित क्षेत्रों में भी उन्होंने साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में कोरिया जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ श्री कुर्रे के कार्यकाल में अपराधों पर काफी हद तक नियंत्रण किया गया,नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य

किए गए,अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर सख्त कार्रवाई जैसे कार्यों से जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

      सरल, सहज और जन-हितैषी स्वभाव के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं। यही कारण है कि वे पुलिस बल के साथ-साथ नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं। पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे ने कहा कि हर पुलिस अधिकारी कर्मचारी के लिए राष्टपति  पुरुस्कार मिलना बहुत बड़ा सपना होता है और जिसको मिलता है वह  उसका महत्व जानते हैं राष्ट्रपति सम्मान से और अच्छे तरीके से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है, हमे पूरी निष्ठा के साथ अपने विभाग में कार्य करना चाहिए,, जिले के सभी विभागीय कर्मचारियों से अपेक्षा है कि इमानदारी से अपने पद व दायित्व का निर्वहन करते हुए जनता की सेवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें

जिले में खुशी की लहर, मिल रही बधाइयाँ.........पुलिस अधीक्षक कोरिया को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने पर जिले में हर्ष का माहौल है।

जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

 रवि कुमार कुर्रे को मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि कोरिया जिले की पुलिस व्यवस्था के लिए भी गर्व का विषय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ