सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी टूर्नामेंट की विजेता बनी एसईसीएल टीम......... 24 गोलकर अपराजेय रही एसईसीएल....... बेस्ट प्लेयरऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार राजेश हेनरी को.......



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कॉलरी......बिलासपुर स्थित स्व. बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई में आयोजित कोल इंडिया लिमिटेड अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य समापन खेल भावना, अनुशासन और उच्च तकनीकी स्तर के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का सफल आयोजन एसईसीएल के तत्वावधान में किया गया।फाइनल मुकाबले में एसईसीएल और सीसीएल की टीमें आमने-सामने रहीं, लेकिन शुरुआत से ही एसईसीएल ने मैच पर नियंत्रण स्थापित कर लिया।

मिडफील्ड में सटीक पासिंग नेटवर्क, तेज काउंटर अटैक, और मजबूत जोनल डिफेंस के दम पर एसईसीएल ने सीसीएल को 6–1 के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

एसईसीएल के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने डी-एरिया में त्वरित मूवमेंट, रिबाउंड पर सतर्कता और फील्ड गोल कन्वर्ज़न में शानदार दक्षता दिखाई। वहीं डिफेंस लाइन ने विपक्षी हमलों को समय रहते इंटरसेप्ट कर सीसीएल को लगातार दबाव में रखा।

उल्लेखनीय है कि पूरे टूर्नामेंट में एसईसीएल की टीम अपराजित रही। वह टूर्नामेंट के दौरान सीसीएल की टीम ने 24 गोल किए , टूर्नामेंट के हर मैच में जीत हासिल किया टूर्नामेंट के दौरान एसईसीएल की टीम ने अपने पहले मैच में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड  बंगाल को एक तरफा मुकाबले में 8 --0 से पराजित किया दूसरे मैच में भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड बीसीसीएल को 6-- से करारी शिकस्त दी जबकि तीसरे मुकाबले में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एनसीएल को 2--1 से हराया इसके पश्चात सेमीफाइनल मैच में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड को 2-1 से हराते हुए फाइनल में भी अपना विजय अभियान जारी रखा और फाइनल मैच में सीसीएल की टीम को 6-1 के भारी अंतर से हराकर टूर्नामेंट चैंपियनशिप जीत ली इस ऐतिहासिक उपलब्धि में टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी विकास शंकर ओझा वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक सीसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र का विशेष योगदान रहा, जो विगत 15 वर्षों तक एसईसीएल हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं। उनके अनुभव, गेम-रीडिंग और रणनीतिक मार्गदर्शन ने युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी,

समापन समारोह में निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल  बिरंची दास मुख्य अतिथि तथा निदेशक (वित्त), एसईसीएल  डी. सुनील कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एसईसीएल एवं उपविजेता सीसीएल टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर सचिव हॉकी छत्तीसगढ़, अध्यक्ष हॉकी बिलासपुर, कोल इंडिया वेल्फेयर बोर्ड सदस्य, एसईसीएल संचालन समिति, कल्याण मंडल, जेसीसी सदस्य, विभिन्न काउंसिल व एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या मेंअधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।प्रतियोगिता में प्रातः खेले गए तीसरे स्थान के मैच में एनसीएल ने सधी हुई रणनीति और संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए एमसीएल को पराजित कर तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सौरभ सोनी,बेस्ट फॉरवर्ड वीरेंद्र टोप्पो,बेस्ट पुलबैक प्लेयर निखिल केरकेट्टा,बेस्ट डिफेंडर टुरा मांझी

एवं बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट  राजेश हेनरी को अतिथियों के द्वारा दिया गया यह प्रतियोगिता न केवल उच्च स्तरीय हॉकी कौशल का प्रदर्शन रही, बल्कि कोल इंडिया की इकाइयों के बीच टीमवर्क, अनुशासन और खेल संस्कृति को भी सशक्त करने वाला मंच साबित हुई। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ