जी. एम. रेलवे की संवेदनशील पहल से रोशनी से जगमगाया चरचा अंडरब्रिज....... एक सप्ताह की जगह मात्र दो दिन में पूरी हुई लाइट व्यवस्था........., नागरिकों व चरचा बचाव मंच ने जताया आभार......


नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

चरचा कॉलरी.... गत दिवस औचक निरीक्षण के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  के महा प्रबंधक तरुण प्रकाश के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन आगमन के दौरान एक महत्वपूर्ण जनसमस्या का त्वरित समाधान सामने आया। राष्ट्रीय राजमार्ग से नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र तक पहुंचने के लिए रेलवे द्वारा अंडर ब्रिज का निर्माण कराया गया था अंडर ब्रिज के प्रारंभ होने से अभी तक इसमें लाइट नहीं लगाई गई थी जिसकी वजह से काफी अंधकार रहता था व रात्रि के दौरान महिलाओं बच्चों व अन्य लोगों को काफी सुविधा होती थी स्थानीय नागरिकों के द्वारा कई बार सुचारू लाइट व्यवस्था की मांग की गई थी किंतु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था ,जी एम रेलवे के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान नगर पालिका शिवपुर चरचा के अध्यक्ष अरुण जयसवाल,चरचा बचाव मंच के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा एवं मोहम्मद आरिफ द्वारा चरचा स्थित रेलवे अंडरब्रिज में अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के समाधान  हेतु महाप्रबंधक से मांग की गई थी इस पर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने गंभीरता दिखाते हुए एक सप्ताह के भीतर लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था तथा तत्काल बिलासपुर जोन के इलेक्ट्रिक इंचार्ज को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। इलेक्ट्रिक इंचार्ज में एक सप्ताह की अवधि में लाइट लगाने की बात कही थी। 

महाप्रबंधक के निर्देशों का प्रभाव इतना सकारात्मक रहा कि रेलवे बिलासपुर प्रबंधन द्वारा महज दो दिनों के भीतर ही चरचा अंडरब्रिज को रोशनी से जगमगा दिया गया, जबकि निर्धारित समय एक सप्ताह का था।अब अंडरब्रिज में रात्रि के समय आवागमन पूरी तरह सुरक्षित व सुगम हो गया है, जिससे नगर पालिका शिवपुर चरचा क्षेत्रवासियों सहित बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।इस त्वरित व जनहितकारी कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया वहीं चरचा बचाव मंच के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की सराहना करते हुए भविष्य में भी चरचा क्षेत्र में रेलवे विकास के निरंतर विस्तार की पअपेक्षा की है।  

उल्लेखनीय है कि अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन  करोडों रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। यह स्टेशन कोरिया जिले का अत्यंत महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं।रेलवे अपनी *सेवा, गुणवत्ता और जनसंवेदनशील कार्यशैली के लिए पहले से ही देशभर में जाना जाता है, और जी.एम. तरुण प्रकाश की यह पहल उसी परंपरा को और मजबूत करती है। महाप्रबंधक रेलवे द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से यह स्पष्ट है कि प्रशासनिक इच्छा शक्ति हो तो समस्याओं का समाधान शीघ्र संभव है यदि अन्य जिम्मेदार स्थानीय अधिकारी भी इसी तरह सक्रियता दिखाएं तो कोरिया जिले का विकास नई गति पकड़ सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ