ग्राम पंचायत भवन भंडारपारा प्रांगण में लगा NSS का विशेष सात दिवसीय शिविर


कोरिया बैकुंठपुर । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित और संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अम्बिकापुर के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ 9 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत भवन भंडारपारा प्रांगण में किया गया। यह शिविर 15 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसका आयोजन शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर की एनएसएस इकाई द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन का मार्गदर्शन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस. एन. पाण्डेय एवं डॉ.एम.सी हिमधर और नेतृत्व प्राचार्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप द्वारा किया गया है।

शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ पार्षद श्रीमती ममता गोयल एवं भंडारपारा की सरपंच शिवकुमारी मिंज उपसरपंच श्रीमती अन्नू रजवाड़े एवं सुखनंदन मिंज की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयं सेविका कुमारी लल्ली ने किया। स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप ने दिया एवं एनएसएस से जुड़े उद्देश्यों एवं शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

शुभारंभ सत्र में श्री भारत सिंह, श्रीमती कनक लता पैकरा श्री सुमित कुमार डे, श्री बिक्की राम, सुमित मिश्रा,  श्री पवन कुमार उपाध्याय, डॉ. ज्ञान चन्द्र पाल, डॉ ऋचा श्रीवास्तव, सुश्री रिचा चेलकर,श्री विनय गुप्ता, मोहम्मद अमजद, सुश्री मेघा डाहीरे सहित अनेक शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सामाजिक सहभागिता की प्रेरणा देते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती नविता शिवहरे ने युवाओं से सामाजिक विकास में आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप ने सात दिवसीय गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें बाल विवाह, नशा उन्मूलन, यातायात एवं स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता अभियान, तथा विभिन्न कानूनों की जानकारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता शामिल है। शिविर संचालन वरिष्ठ स्वयंसेविका कु. लल्ली, कु. चंदा, कु. सुहानो, कु. आरती कुर्रे तथा कु. निशा बखला द्वारा किया जा रहा है।

व्यवस्थित कार्य संचालन हेतु 50 स्वयंसेविकाओं को पांच दलों में विभाजित किया गया है। जिनमें रानी दुर्गावती, मिनी माता, बिलासा देवी, लक्ष्मी बाई एवं राजमोहिनी देवी शामिल हैं। प्रत्येक दल के दल प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी रूप से जागरूकता अभियान संचालित किया जा सके। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ ऋचा श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।

सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी स्वयंसेविकाओं को शुभकामनाएं दी। यह शिविर ग्रामीणों में सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ