जिला अस्पताल बैकुंठपुर कोरिया में बाल स्वास्थ्य जांच शिविर‌ का आयोजन


कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया कलेक्टर  श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  अशरफ अंसारी , जिला अस्पताल सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ आयुष जायसवाल  के द्वारा --- कार्यक्रम के नोडल डॉक्टर अभय जुगल तिर्की एवं जिले के चिरायु दल के द्वारा चिन्हांकित बच्चों का  एम एम आई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर एवं जिला अस्पताल बैकुंठपुर कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर   डॉक्टर सुमंता शेखर पाढ़ी वरिष्ठ सलाहकार एवं क्लीनिकल लीड - हृदय रोग विभाग के द्वारा किया जाएगा 

 बच्चों में हृदय रोग लक्षण

    तेज सांस चलना,

     अत्यधिक थकान और कमजोरी ,      

     त्वचा या होठों पर नीलापन,

        अच्छे से स्तनपान न करना, 

       पसीना आना या स्तनपान करते समय सांस चढ़ना ।

 20 दिसंबर 2025 दिन शनिवार सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 तक जिला अस्पताल बैकुंठपुर कोरिया में जांच शिविर लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ