नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कालरी.......भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री पदों की घोषणा की गई। जिसमें नगर पालिका शिवपुर चर्चा की कुमारी साक्षी सिंह को जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। नियुक्त के प्रति साक्षी सिंह ने प्रदेश नेतृत्व एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगी। यह दायित्व मेरे लिए केवल पद नहीं, बल्कि संगठन, विचारधारा और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को पूरा करने का संकल्प है। मैं इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण भाव से निभाते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहूंगी।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुर–चरचा अरुण जायसवाल ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा संगठन की ऊर्जा और भविष्य है। नई टीम से संगठन को नई दिशा, गति और मजबूती मिलेगी, जिससे क्षेत्र में भाजपा और अधिक सशक्त होगी।
पालिका क्षेत्र की वरिष्ठ मुखर भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दायित्व संगठन के प्रति निरंतर सक्रियता, निष्ठा और कर्मठता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ युवा मोर्चा सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में और प्रभावी भूमिका निभाएगा।नगर पालिका शिवपुर–चरचा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने भी बधाई देते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत कड़ी है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सेवा और संगठनात्मक अनुशासन की ओर प्रेरित करने में युवा मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि साक्षी सिंह संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएगी और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगी।शिवपुर चर्चा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी साक्षी सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

0 टिप्पणियाँ