वार्ड चलो अभियान के प्रथम दिवस भाजपा को बड़ी सफलता! वार्ड क्रमांक 20, जूनापारा के लोकप्रिय युवा नेता एवं लगातार तीन बार जीत दर्ज करने वाले वर्तमान निर्दलीय पार्षद संजय जायसवाल ने थामा भाजपा का दामन


कोरिया बैकुंठपुर।  23 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के ‘वार्ड चलो अभियान’ के शुभारंभ दिवस पर बैकुंठपुर में भाजपा को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष  देवेन्द्र तिवारी एवं बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष  अनिल खटिक द्वारा लोकप्रिय युवा नेता एवं पार्षद  संजय जायसवाल को विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाकर भाजपा परिवार में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 संजय जायसवाल ने यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा के एक समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया।

लगातार तीन चुनावों में जनता का विश्वास अर्जित करने वाले  संजय जायसवाल के भाजपा परिवार में आगमन से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ