कोरिया बैकुंठपुर। “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रस्तावित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की गरिमामयी उपस्थिति में अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में भाजपा की केंद्र सरकार पर निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर मतदाताओं के मताधिकार को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने चिंता व्यक्त की। कांग्रेस का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे आम नागरिकों के मताधिकार एवं निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी ने “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेसजनों को पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महारैली में कोरिया जिले के कांग्रेसजनों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक में राष्ट्रीय रैली की तैयारियों, संगठन की भूमिका तथा आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
आगामी दिनों में इस अभियान को गांव, नगर, शहर और प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचाएगी। इसके लिए जिला, ब्लॉक, मंडल, पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठनात्मक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनचौपालों, आमसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों को मताधिकार के महत्व, मतदाता सूची की पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान के प्रभावी संचालन एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए AICC और प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जिनकी निगरानी में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस का उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए व्यापक जनजागरण खड़ा करना है।
इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ मुख्तार अहमद हेमसागर यादव सुरेंद्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े आशीष यादव लल्ला सुरेश सिंह अजीत लकड़ा, अजय सिंह, जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, संगठन के पदाधिकारी, पार्षदगण, नगरपालिका बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा के सभी दावेदार, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल, सेक्टर, बूथ पंचायत के सभी पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।।

0 टिप्पणियाँ