कोरिया, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत से मुलाकात कर नगर पालिका परिषद शिवपुर चर्चा के नेता प्रतिपक्ष लालमुनि यादव ने उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस आत्मीय मुलाकात को दोनों नेताओं से मिले सम्मान, गौरव और सौभाग्य का क्षण बताया।
मुलाकात के दौरान डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लालमुनि यादव ने उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार तथा मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का सानिध्य और आशीर्वाद सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत,
लालमुनि यादव, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद शिवपुर चर्चा ने कहा कि डॉ. चरणदास महंत और सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत का स्नेह एवं मार्गदर्शन उनके लिए महत्वपूर्ण है। वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए गौरव की बात है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन भविष्य में भी इसी प्रकार मिलता रहेगा, जिससे जनहित और जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई दिशा एवं मजबूती मिल सकेगी।
आभार व्यक्त कर किया प्रणाम,
इस आत्मीय मुलाकात के बाद लालमुनि यादव ने डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से उन्हें सुखद अनुभूति हुई और वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
यह मुलाकात सम्मान, स्नेह और आपसी आत्मीयता का अवसर रही। दोनों नेताओं ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद की कामना की।


0 टिप्पणियाँ