कोरिया बैकुंठपुर। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निपा अवार्ड से सम्मानित कोरिया जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता का छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस, कोरिया द्वारा अभिनंदन किया गया।
जिला अध्यक्ष राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बैकुण्ठपुर पहुंचे और श्री गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं साल भेंटकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भूपेंद्र पाल, शशि भूषण पाण्डेय, रामसिंह पैकरा, जितेंद्र साहू, शिव प्रताप सिंह, सुरेन्द्र राजवाड़े, मुकेश गुप्ता, सुदीप चौबे, संदीप शुक्ला, टिकेश्वर साहू, प्रखर श्रीवास, जे.पी. साहू, राकेश त्रिपाठी, आयुष गुप्ता एवं श्रीमती श्वेता सोनी सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
“यह सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी के व्यक्तिगत सम्मान के साथ कोरिया जिले के शिक्षकों सहित पूरे जिले का सम्मान है।”
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना पूरे कोरिया जिले के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस, कोरिया की ओर से जितेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

0 टिप्पणियाँ