चरचा में गूंजेगा करमा का उल्लास,,,,,, श्रमवीर स्टेडियम में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु,,,,,आदि संस्कृति विकास समिति का एक दशक से जारी आयोजन;,,,,, कोरिया सहित आसपास के जिलों के कलाकार देंगे लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां,,,,,,



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कालरी,,,,,,, नगर पालिका शिवपुर-चरचा में स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े करमा पर्व* को इस वर्ष भी उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आदि संस्कृति विकास समिति, चरचा कालरी के तत्वावधान में आयोजित करमा पर्व महोत्सव का आयोजन 22 सितंबर, मंगलवार को श्रमवीर स्टेडियम, चरचा कालरी में किया जाएगा। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।आदि संस्कृति विकास समिति द्वारा एक दशक से भी अधिक समय से लगातार सार्वजनिक रूप से करमा पर्व का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अब चरचा क्षेत्र की लोक संस्कृति और सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। करमा पर्व के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित होते हैं तथा देर रात तक लोकगीत, करमा नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते हैं।

इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें केवल कोरिया जिले के ही नहीं, बल्कि आसपास के विभिन्न जिलों अंबिकापुर सूरजपुर बलरामपुर जश पुर आदि जिलों से आने वाले कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और करमा नृत्य के माध्यम से कलाकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी एवं लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करते हैं।

     आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा, शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरतपुर-सोनहत विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह करेंगी।विशिष्ट अतिथि के रूप में बैैकुंठपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री भैयालाल राजवाड़ेमौजूद रहेंगे।अति विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत कोरिया अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना विजय राजवाड़े, नगर पंचायत पटना अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री सौभाग्यवती कुसरो, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा अध्यक्ष श्री अरुण जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मुक्ता चौहान*शामिल हैं।इसके अलावा एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री नरेश प्रसाद, सह क्षेत्र प्रबंधक चरचा आर.ओ. श्री संजय कुमार, खान प्रबंधक चरचा आर.ओ. श्री भूपेंद्र पाण्डेय  की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम में आदि संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष श्री विरजा कुजूर सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

करमा पर्व को लेकर चरचा में उत्साह,,,,,करमा पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोक आस्था, प्रकृति, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का पर्व माना जाता है। चरचा में वर्षों से आयोजित हो रहे इस महोत्सव ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित किया है। यही वजह है कि हर वर्ष लोगों को इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है।22 सितंबर को श्रमवीर स्टेडियम में शाम 6 बजे से आयोजन निर्धारित है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ करमा पर्व का उल्लास देर रात तक देखने को मिलेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर लोक संस्कृति के इस पर्व को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ