जूना पारा में गणेश चतुर्थी जगराता में शामिल हुईं जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती सिंह


कोरिया बैकुंठपुर । गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत जूना पारा में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण के बीच जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरिया की सदस्य सौभाग्यवती सिंह शामिल हुईं। उन्होंने भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। जगराता कार्यक्रम के दौरान देर रात तक भक्ति गीतों एवं धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आराधना करते हुए परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती सिंह ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व हमें भगवान श्री गणेश के आदर्शों एवं उनके आशीर्वाद से नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्राप्त करने का अवसर देता है। उन्होंने भगवान श्री गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी परिवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा मिल-जुलकर किए गए इस सुंदर धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती सिंह का स्वागत किया तथा उनके साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना में सहभागिता की। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

आयोजन के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए सौभाग्यवती सिंह ने आयोजन समिति तथा समस्त ग्रामवासियों को हृदय से धन्यवाद देते हुए गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ