कोरिया बैकुंठपुर। गुरुवार की शाम झुमका ओपन थियेटर में जिला स्तरीय आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्य शासन द्वारा इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधायक भइया लाल राजवाड़े भी उपस्थित होंगे। इसके अलावा जिले के समस्त निर्वाचित पदाधिकारी और विशिष्ट जनों की उपस्थिति होगी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेंद्र श्रीवास ने बताया कि जिला स्तरीय आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अतिथियों की उपस्थिति में झुमका बोट क्लब स्थित ओपन थियेटर में हजारो की संख्या में दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ