सदस्यता सत्यापन 2026 में कोयला मजदूर सभा ने हासिल किया प्रथम स्थान एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र में प्रथम दिवस के सत्यापन में संगठन का शानदार प्रदर्शन, पदाधिकारियों ने सदस्यों के प्रति जताया आभार


कोरिया बैकुंठपुर । एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र में वर्ष 2026 के सदस्यता सत्यापन की प्रक्रिया के प्रथम दिवस 19 सितंबर 2026 को आयोजित सदस्यता सत्यापन में कोयला मजदूर सभा (हिन्द मजदूर सभा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैकुंठपुर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संगठन की इस उपलब्धि से पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का माहौल है।

सदस्यता सत्यापन के दौरान योगेंद्र मिश्रा ने श्रमिकों द्वारा संगठन के प्रति जताए गए विश्वास और समर्थन के परिणामस्वरूप कोयला मजदूर सभा ने बैकुंठपुर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगठन के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि को सभी श्रमिक साथियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक सहयोग का परिणाम बताया है।

संगठन की ओर से कहा गया कि सदस्यता सत्यापन केवल आंकड़ों की प्रक्रिया नहीं, बल्कि श्रमिकों के विश्वास और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण प्रमाण है। प्रथम दिवस में ही संगठन को मिले समर्थन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह को और बढ़ाया है।

इस अवसर पर कोयला मजदूर सभा (हिन्द मजदूर सभा) की ओर से सभी श्रमिक साथियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। संगठन ने कहा कि सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ संगठन का साथ दिया है, उसके लिए सभी का धन्यवाद। संगठन भविष्य में भी श्रमिकों के हित, अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का प्रयास करेगा।

इस संबंध में योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि  यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संगठन से जुड़े प्रत्येक सदस्य और कार्यकर्ता की सामूहिक मेहनत एवं विश्वास की उपलब्धि है। सदस्यता सत्यापन के प्रथम दिवस में प्राप्त यह परिणाम संगठन के लिए उत्साहवर्धक है और आगे भी श्रमिक हितों के लिए बेहतर ढंग से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कोयला मजदूर सभा ने सभी सदस्यों से इसी प्रकार संगठन के साथ एकजुटता बनाए रखने और श्रमिक हितों से जुड़े विषयों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। संगठन की इस उपलब्धि पर सदस्यों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ