विधायक रेणुका सिंह ने बाटी नागपुर हाईस्कूल में साइकिल, विद्यालय में सेड निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा



नागपुर। जिले के  ग्राम पंचायत नागपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें क्षेत्र की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने अपने हाथों से बच्चियों को साइकिल प्रदान की श्रीमती रेणुका सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की सरकार शिक्षा के प्रति पूरी तरह से सजग है वह शिक्षा के संसाधनों की संपूर्ण व्यवस्था करने में लगी हुई है श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा की जो भी इस कोरिया जिले में टॉप पर आएगा अगर वह लड़का हुआ तो उसे टॉप क्लास की मोटरसाइकिल और अगर वह लड़की हुई तो उसे टॉप क्लास की स्कूटी विधायक छात्र गौरव पुरस्कार अंतर्गत प्रदान किया जाएगा। 


 श्रीमती रेणुका सिंह ने विद्यालय में अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष मनोज शुक्ला की मांग पर बालक बालिकाओं के लिए विद्यालय मे सेड निर्माण एवं आंगन में चेकर टाइल्स लगाने  हेतु 10 लख रुपए देने की घोषणा की विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ताली बजाकर विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित किया छात्र-छात्राओं ने विधायक जी से यह वादा किया की आने वाले समय में विधायक छात्र गौरव सम्मान प्राप्त करने हेतु वह पूरे लगन एवं निष्ठा से अध्ययन करते हुए इस पुरस्कार को प्राप्त करेंगे कार्यक्रम को भाजपा के जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले एवं जमुना पांडे ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन पाण्डेय ग्राम पंचायत नागपुर के सरपंच ललन सिंह शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामखेलावन जायसवाल उपाध्यक्ष पूनम जायसवाल प्राचार्य श्री महादेव समेत समस्त ग्रामवासी एवं विद्यालय के शिक्षक गढ़ उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्राचार्य श्री महादेव जी ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ