कोरिया बैकुण्ठपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत पटना स्थित गायत्री मंदिर परिसर में जिला स्तरीय कलश वंदन यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभारी रामविचार नेताम, विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, वरिष्ठ नेता रविशंकर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, अनिल साहू, राजेश सिंह, रविशंकर राजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, सहकारी बैंक सरगुजा उपाध्यक्ष जगदीश साहू, जिला महामंत्री कपिल जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला मंत्री सुनिता कुर्रे, प्रदीप तिवारी, शिवकुमारी सोनपाकर, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, कुन्ती चक्रधारी, जिला पंचायत सदस्य संगीता सोनवानी,जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि उपस्थित रहें।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जन्मभूमि गोवर्धनपुर, वाराणसी (बनारस) से लाई गई पवित्र मिट्टी से युक्त कलश रहे। जिले के सभी सात मंडलों के लिए पवित्र कलश प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम के करकमलों से मंडल अध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधि मंडलों को विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक सौंपे गए। इस दौरान पूरा गायत्री मंदिर परिसर संत रविदास जी महाराज के जयघोष और सामाजिक समरसता के संदेश से गुंजायमान रहा। प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न मंडलों से होते हुए गांव-गांव पहुंचेगा। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी महाराज के जीवन-दर्शन, समानता, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और समरसता के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।
प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिला, मंडल एवं ग्राम स्तर पर चलाया जाएगा। उन्हांेने कहा कि, संत रविदास जी के विचारों और समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाले उनके संदेश से लोगों को अवगत कराया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर “सबका सम्मान, सबकी सहभागिता और सामाजिक समरसता” की भावना को और मजबूत करना है।
विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने संपूर्ण जीवन में सामाजिक समानता, मानवता, श्रम की प्रतिष्ठा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं। पवित्र जन्मभूमि की मिट्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने वाली यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश भी है।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, संत रविदास जी ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान दृष्टि से देखने और मानव सेवा को सर्वोपरि मानने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक सद्भाव और मजबूत समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा संत रविदास जी महाराज की जन्मभूमि से आई पवित्र मिट्टी को जिले के सातों मंडलों तक पहुंचाना हम सभी के लिए सौभाग्य और श्रद्धा का विषय है। कलश वंदन यात्रा गांव-गांव जाकर संत रविदास जी के समता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से यह अभियान जिले में सामाजिक एकता का एक व्यापक जनअभियान बनेगा।
कार्यक्रम प्रांत प्रमुख अमित श्रीवास्तव, किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक विनोद साहू, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक योगेन्द्र मिश्रा,जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, गणेश यादव, जिला सह कार्यालय मंत्री मनोज साहू, सोशल मीडिया सह प्रभारी राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, संजय चिकनजूरी, राजाराम राजवाड़े, किशोर सिरदार, मनेजर राजवाड़े,अनिल खटिक, महामंत्री सचिदानंद द्विवेदी, सत्यम साहू, सुरेश राजवाड़े, सचिन मलिक, रामाशंकर सिंह, दिनेश साहू, बालकृष्ण देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, महामंत्री ममता कुशवाहा, उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, जिला महामंत्री साक्षी सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, जिला महामंत्री सुरेन्द्र कुशवाहा, अजा मोर्चा जिला महामंत्री लहरे सोनवानी, विक्की सारथी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, जिला महामंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, जय चक्रधारी, विष्णु साहू, सुनील सिंह, रंजीत विष्ट, अशोक राजवाड़े, सुमनकांत तिवारी, रितेश सिंह, शंकर सोनी, रोशन राजवाड़े, रंजीत मंडल, सुनील सिंह, ज्योति सिंह, प्रमिला सिंह, रेखा वर्मा, चन्द्रकली राजवाड़े, मीरा सोनी, कुशुम सोनी सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं गायत्री परिवार, समाजिकगण उपस्थित रहें।


0 टिप्पणियाँ