कोरिया बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने के बाद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीमती रेनू सिंह ने सांसद रूप कुमारी चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्रीमती रेनू सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि संगठन में निरंतर जन सेवा को देखते हुए सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिला है। उनका राजनीतिक एवं सकारात्मक अनुभव देशभर को महिला कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
श्रीमती सिंह ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयां मिली है। ऐसे समय में श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से महिला शक्ति को और अधिक संगठित एवं सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस नियुक्ति से महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के नेतृत्व में महिला मोर्चा को निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत देश में मजबूती मिलेगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्प लता चौहान भी उपस्थिति रही।

0 टिप्पणियाँ