कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सरोकारों पर हुई सार्थक चर्चा......., नवपदस्थ एसपी हरीश राठौर से मिले नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल व समाजसेवी प्रतिनिधिमंडल........



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कालरी...... नगर पालिका शिवपुर-चर्चा के अध्यक्ष अरुण जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नीरज गुप्ता, राजेंद्र पाल तथा बबलू सिंह ने कोरिया जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर जिले में पदभार ग्रहण करने पर स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नगर पालिका शिवपुर-चर्चा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, नशामुक्ति अभियान, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता, युवाओं को अपराध एवं नशे से दूर रखने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता तथा पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने जैसे विभिन्न जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा कहा कि पुलिस प्रशासन जनसहभागिता के साथ कार्य करते हुए जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने तथा नागरिकों के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि

नगर पालिका शिवपुर-चर्चा सदैव पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करती रही है। 


नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा तथा सामाजिक कुरीतियों एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में कोरिया जिला विकास एवं सुरक्षा की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ