कोरिया बैकुंठपुर । हर हर महादेव के जयघोष के साथ सावन माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। इसी धार्मिक आस्था और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भवानी तिगड़ा स्थित दुर्गा मंदिर, पीपल पेड़ के नीचे विशाल भोग भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
सावन का चौथा और अंतिम सोमवार 24 अगस्त को पड़ रहा है। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति भवानी तिगड़ा के सक्रिय सदस्य एवं अंकित ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज सोनी भैया जी के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोग भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में दोपहर 1 बजे से प्रसाद एवं भोजन का वितरण प्रारंभ किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं नगरवासियों से सादर आग्रह किया है कि वे अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर भवानी तिगड़ा दुर्गा मंदिर पहुंचें और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए भोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें।
सावन माह के प्रत्येक सोमवार को भवानी तिगड़ा स्थित दुर्गा मंदिर, पीपल पेड़ के नीचे धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे की परंपरा श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र बनी हुई है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भोग-प्रसाद ग्रहण करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।


0 टिप्पणियाँ