जनता का भरोसा और विकास फिर लौटाएंगे : लालमुनि यादव नगरवासियों से भावुक अपील, बोलीं—कुर्सी छीन सकते हैं, जनता का प्यार और आशीर्वाद नहीं


मेरे प्यारे नगरवासियों, भाइयों-बहनों और बुजुर्गों, आज मैं आपके सामने किसी राजनीतिज्ञ के रूप में नहीं, बल्कि आपकी अपनी लालमुनि यादव बनकर दिल की बात कहने आई हूं। आपने जिस विश्वास और स्नेह के साथ पिछली बार मुझे नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान था। मैंने उस भरोसे को अपना कर्तव्य मानकर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया।

आप सभी के सहयोग से नगर के विकास को नई दिशा देने की शुरुआत हुई थी। सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित जनहित से जुड़े अनेक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया गया। हमारा उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि नगरवासियों के जीवन को बेहतर बनाना था। लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोगों को जनता का यह प्यार और नगर का विकास रास नहीं आया।

जनादेश का अपमान कर सत्ता के दम पर सरकार गिराने का आरोप

लालमुनि यादव ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे राजनीतिक साजिश और सत्ता के अहंकार के माध्यम से समाप्त करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि वह केवल मेरी सरकार नहीं गिरी थी, बल्कि वह आपके भरोसे, आपके वोट और नगर के विकास की सरकार थी। सत्ता और कुर्सी भले ही मुझसे छीन ली गई, लेकिन नगरवासियों का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद कोई नहीं छीन सका।

उन्होंने कहा कि इस बार ईश्वर और जनता की कृपा से नगर पालिका अध्यक्ष की सीट महिला आरक्षित हुई है। यह अवसर उन सभी ताकतों को जनता की ओर से जवाब देने का माध्यम है, जो यह समझते हैं कि साजिश और सत्ता के बल पर किसी की राह रोकी जा सकती है।

अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का संकल्प

लालमुनि यादव ने नगरवासियों से कहा कि उन्होंने पहले भी नगर के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की है और आगे भी पूरी ताकत एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास की जो यात्रा बीच में रुक गई है, उसे फिर से गति दी जाएगी और अधूरे पड़े प्रत्येक जनहितकारी कार्य को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि अब फैसला जनता के हाथ में है। “साजिश रचने वालों को सबक सिखाना है, जनता के दम पर विकास को फिर वापस लाना है।” उन्होंने नगरवासियों से अपने विश्वास और आशीर्वाद के साथ विकास की नई शुरुआत में सहभागी बनने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ