नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कालरी......आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज करते हुए नगर पालिका शिवपुर-चर्चा के वार्ड क्रमांक 6 स्थित सामुदायिक भवन में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनाव की रणनीति तथा नगर पालिका क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रमों एवं बैठकों के प्रभावी आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक एवं संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला कोरिया अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी* प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कोरिया कृष्ण बिहारी जायसवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।नगर पालिका शिवपुर-चर्चा में पार्टी के कार्यक्रमों एवं बैठकों के आयोजन के लिए नियुक्त संयोजक एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल तथा सहसंयोजक प्रदीप तिवारी ने बैठक के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में शिवपुर चर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष राजेश सिंह, वरिष्ठ पार्षद श्रीमती रामकली पाल, संजय देवांगन, धर्मपाल, महेश यादव, श्याम नारायण यादव, पी.सी पांडे, मुन्ना चक्रधारी, रणविजय सिंह, सचिन, श्रीमती प्रियंका सिंह, राजू चक्रधारी, उर्मिला सिंह, साक्षी सिंह, काजल मोदी, रानी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संयोजक अरुण जायसवाल द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अभी से पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव केवल प्रत्याशियों का चुनाव नहीं, बल्कि संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी परीक्षा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी एकजुटता के साथ पार्टी के लिए कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा।नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।
बैठक के अंत में संयोजक एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने मुख्य अतिथि, भाजपा जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शिवपुर-चर्चा में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूत एवं विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।
उन्होंने सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी आगामी निकाय चुनाव में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए भाजपा को विजय दिलाने के लिए पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।




0 टिप्पणियाँ