नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कालरी......बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भैयालाल राजवाड़े की पहल से कोरिया जिले को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। विधायक राजवाड़े के अनुरोध पर एस ई सी एल प्रबंधन ने सी एस आर मद से कोरिया जिले को एम आर आई मशीन उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। आम आर आई मशीन की स्थापना एवं संबंधित कार्यों पर होने वाली 18 करोड़ 65 लाख रुपये की पूरी लागत एस ई सी एल द्वारा वहन की जाएगी।
यह अत्याधुनिक MRI मशीन कोरिया जिला चिकित्सालय में स्थापित की जाएगी। मशीन के स्थापित होने के बाद कोरिया जिले के मरीजों को एम आर आई जांच के लिए अन्य बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। इसका सीधा लाभ न केवल कोरिया जिले, बल्कि समीपवर्ती एम सी बी एवं सूरजपुर जिले के मरीजों को भी मिलेगा। गंभीर बीमारियों की जांच में MRI की सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।
मरीजों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे है विधायक राजवाड़े.........विधायक भैयालाल राजवाड़े को पूरे प्रदेश में उनके सेवाभावी कार्यों के कारण इलाज वाले बाबा” के नाम से भी जाना जाता है। विधायक बनने के बाद से ही उन्होंने जरूरतमंद मरीजों की सहायता को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। मंत्री एवं संसदीय सचिव पद के कार्यकाल के दौरान भी उनके आवास पर जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ लगी रहती थी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उपचार की सुविधा दिलाने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर दवाइयों एवं अन्य खर्चों में भी सहयोग किया जाता रहा है।बताया जाता है कि आज भी मरीजों की सेवा के दौरान मेडिकल स्टोरों के बिल उनके ऊपर बकाया हैं। इसके बावजूद विधायक राजवाड़े का कहना है कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से उन्हें आत्मिक प्रसन्नता मिलती है।विधायक भैयालाल राजवाड़े की कार्यशैली की एक खास बात यह भी मानी जाती है कि उनके पास समस्या लेकर पहुंचने वाले व्यक्ति के लिए वे राजनीतिक दल, वर्ग अथवा अन्य किसी पहचान को प्राथमिकता नहीं देते। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, किसी भी वर्ग का व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचता है तो वे उसके समाधान के लिए प्रयास करते हैं।उनका मूल उद्देश्य यही रहता है कि सामने आए व्यक्ति की समस्या का समाधान हो, उसकी आवश्यकता पूरी हो और उसे यथासंभव सहयोग मिल सके। यही सेवाभावी सोच उन्हें क्षेत्र की जनता के बीच अलग पहचान दिलाती है।
कोरिया जिले को MRI मशीन की सुविधा दिलाने के लिए विधायक भैयालाल राजवाड़े की अनुकरणीय पहल पर नगर पालिका शिवपुर-चरचा की वरिष्ठ पार्षद श्रीमती रामकली पाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं अध्यक्ष चरचा बचाव मंच नीरज गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा सहित अन्य लोगों ने विधायक राजवाड़े से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त की कि विधायक भैयालाल राजवाड़े का सहयोग एवं मार्गदर्शन भविष्य में भी समस्त क्षेत्रवासियों को इसी प्रकार मिलता रहेगा तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी सक्रिय भूमिका बनी रहेगी।
MRI मशीन की स्थापना को कोरिया जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से मिलने वाली इस सुविधा से गंभीर बीमारियों की समय पर जांच संभव होगी और मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बाहर जाने की परेशानी एवं अतिरिक्त आर्थिक बोझ से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।विधायक भैयालाल राजवाड़े की पहल और SECL प्रबंधन के सहयोग से मिलने वाली यह MRI मशीन निश्चित रूप से कोरिया के साथ-साथ MCB और सूरजपुर क्षेत्र के हजारों मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक बड़ी सौगात साबित होगी।


0 टिप्पणियाँ