कोरिया बैकुंठपुर । वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर स्थित Elderly Care Centre में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, मानसिक प्रसन्नता एवं सम्मान को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान Elderly Care Centre में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों का ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर परीक्षण किया गया। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ खान-पान एवं उचित पोषण के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया।
स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आयु एवं क्षमता के अनुरूप सरल योग एवं व्यायाम करवाए गए। वहीं मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता द्वारा तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को आनंददायक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान शॉल, श्रीफल एवं पेन के द्वारा सिविल सर्जन डॉ आयुष जायसवाल ,डॉ. कार्तिकेय एवं प्रियंका अस्पताल सलाहकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं उनके स्वस्थ, सुखी और सक्रिय जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
कार्यक्रम में डॉ. रमाकांत, डॉ. तरब कौशर, फिजियोथेरेपिस्ट शीबा, सुमन, आंचल, मंजू जायसवाल एवं दीपक सहित अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सम्मान एवं अपनत्व का अनुभव कराना रहा..
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपने जीवन के अनुभव, संघर्ष एवं उपलब्धियों को साझा किया गया। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने के साथ-साथ नई पीढ़ी को महत्वपूर्ण सीख और प्रेरणादायक संदेश भी दिए। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यक्रम में भावनात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण बनाया।


0 टिप्पणियाँ