शिवनंदनपुर-विश्रामपुर नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, रितेश जायसवाल को भारी बहुमत


कोरिया बैकुंठपुर। शिवनंदनपुर-विश्रामपुर नगर पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सरगुजा संभाग की एकमात्र नगर पंचायत शिवनंदनपुर-विश्रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उनकी इस शानदार विजय पर कोरिया जिले के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संदीप साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सभी विजयी पार्षदों को भी जनसेवा के नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और सुशासन की जीत है। नगर पंचायत क्षेत्र की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कार्यशैली और देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम, झूठे प्रचार और दुष्प्रचार को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। देश का आम नागरिक आज विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के परिणामों को प्रत्यक्ष रूप से महसूस कर रहा है। कठिन वैश्विक परिस्थितियों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। उनकी दूरदर्शी सोच, पारदर्शी कार्यशैली और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण ने जनता का विश्वास और अधिक मजबूत किया है।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए रितेश जायसवाल एवं सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पुनः बधाई दी गई तथा विश्वास जताया गया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ