कोरिया बैकुंठपुर / सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 06 जून 2026 को देशव्यापी कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में जिला कोरिया में बैंक की सभी पांच शाखाओं बैकुंठपुर, सरडी, पांडवपारा, रजौली एवं सोनहत द्वारा कृषि ऋण आउटरीच कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
कैम्प के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को विभिन्न कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़ी ऋण योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों हेतु ऋण, पशुपालन, मत्स्य पालन, गव्य विकास, मुर्गी पालन, ग्रामीण भंडारण, फूड प्रोसेसिंग, पीएमएफएमई, वेयरहाउस, राइस मिल, एग्री क्लिनिक एवं एग्री बिजनेस जैसी योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन आरसेटी (सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान), छिंदडांड, जिला कोरिया में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम 06 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से आरसेटी परिसर, छिंदडांड में आयोजित होगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने जिले के किसानों, स्वयं सहायता समूहों, कृषि उद्यमियों तथा पात्र हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ