कोरिया बैकुंठपुर। जनपद पंचायत बैकुंठपुर की सभापति धर्मवती राजवाड़े ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कलेक्टर कोरिया से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख मांगों एवं विकास कार्यों को शीघ्र गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
भाजपा की उपाध्यक्ष, अनीता तिवाती , रामपुर पंचायत की स्कूलों की मरम्मत हेतु अपनी बात को रखी,सभापति राजवाड़े ने सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत ग्राम पंचायत जूनापारा में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित खेल मैदान के निर्माण हेतु शीघ्र स्वीकृति प्रदान किए जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि खेल मैदान के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित जूनापारा–सलका सड़क निर्माण परियोजना में तेजी लाने का आग्रह करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं से कलेक्टर को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।
कलेक्टर कोरिया ने दोनों विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

0 टिप्पणियाँ