कोरिया बैकुंठपुर । कोरिया बैकुंठपुर । नगर पालिका परिषद शिवपुर-चर्चा में कार्यरत 97 प्लेसमेंट (ठेका) श्रमिकों को अप्रैल एवं मई 2026 माह का वेतन अब तक नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 3 लालमुनी यादव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। कोरिया बैकुंठपुर । नगर पालिका परिषद शिवपुर-चर्चा में कार्यरत 97 प्लेसमेंट (ठेका) श्रमिकों को अप्रैल एवं मई 2026 माह का वेतन अब तक नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 3 लालमुनी यादव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। नगर पालिका परिषद शिवपुर-चर्चा में कार्यरत 97 प्लेसमेंट (ठेका) श्रमिकों को अप्रैल एवं मई 2026 माह का वेतन अब तक नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 3 लालमुनी यादव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। कोरिया बैकुंठपुर । नगर पालिका परिषद शिवपुर-चर्चा में कार्यरत 97 प्लेसमेंट (ठेका) श्रमिकों को अप्रैल एवं मई 2026 माह का वेतन अब तक नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 3 लालमुनी यादव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
कोरिया बैकुंठपुर । नगर पालिका परिषद शिवपुर-चर्चा में कार्यरत 97 प्लेसमेंट (ठेका) श्रमिकों को अप्रैल एवं मई 2026 माह का वेतन अब तक नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 3 लालमुनी यादव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
जारी ज्ञापन में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद शिवपुर-चर्चा में कार्यरत 97 प्लेसमेंट श्रमिकों को दो माह का वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। वेतन भुगतान में देरी से श्रमिकों को दैनिक जरूरतों की पूर्ति करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि परिवार का भरण-पोषण चलाना मुश्किल हो गया है और कई श्रमिक आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष लालमुनी यादव ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि आगामी 10 दिनों के भीतर अप्रैल एवं मई माह का लंबित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को समय पर वेतन मिलना उनका अधिकार है और प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी एवं नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद शिवपुर-चर्चा के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
इस ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरिया, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चर्चा के अध्यक्ष तथा थाना प्रभारी चर्चा को भी प्रेषित की गई है, ताकि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सके और श्रमिकों की समस्या का शीघ्र समाधान हो सके।
दो माह से वेतन भुगतान लंबित रहने के कारण नगर पालिका के प्लेसमेंट श्रमिकों में असंतोष व्याप्त है। अब श्रमिकों और उनके परिवारों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो यह मामला नगर पालिका क्षेत्र में एक बड़े श्रमिक आंदोलन का रूप ले सकता है।

0 टिप्पणियाँ